फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल में मल्टीलेयर ब्लास्ट सफल

एनसीएल में मल्टीलेयर ब्लास्ट सफल

Tue, 25 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल में मल्टीलेयर ब्लास्ट सफल
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना में सोमवार दोपहर गल्टीलेयर ब्लास्ट के जरिए एक साथ ओवर बर्डेन (ओबी/ अधिभार) के साथ कोयले के मलबे को उड़ा दिया गया। देश के खुली कोयला खदानों में हुआ प्रयोग सफल होने से इस टीम में शामिल अधिकारियों के चेहरे पर प्रसन्नता दौड़ गई।
विज्ञापन

अब तक खुली कोयला खदानों में ओबी व कोयले की मोटी परत को तोड़ने के लिए अलग-अलग ब्लास्ट कराना होता था। नई तकनीकी के कामयाब होने से इस मद में आ रहे भारी भरकम खर्च के साथ समय की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षित होगा। खड़िया में यह प्रयोग क्षेत्रीय महाप्रबंधक एमके प्रसाद की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर एनसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पहले ड्रिल से होल बनाए गए और उसमे विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित किए गए मात्रा के मुताबिक बारूद की भराई की गई। इसके बाद आधुनिक तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रानिक/ डिजिटल डेटोनर्स और स्मार्ट डिवाइस के सहयोग से ब्लास्ट करा दिया गया। ब्लास्ट से करीब 28 मीटर मोटा पहाड़ का पथरीला मलबा व 12 मीटर मोटी कोयले की परत एक साथ बिखर गई। इस तकनीक के इस्तेमाल से ओबी व कोयला ब्लास्ट के बाद भी अलग-अलग रहा। एनसीएल के प्रवक्ता सीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह तकनीक कोयला क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन


एक कार्य के फायदे अनेक
सिंगरौली। नई तकनीक की जानकारी देते हुए आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रोफेसर एके मिश्रा ने बताया कि यह तकनीक कोयला उद्योग को भारी भरकम खर्च से उबारने का काम करेगी। उनका कहना था कि इसमें समय के साथ विस्फोटक की खपत कम होगी व पर्यावरण के लिए मुफीद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमडी की पहल पर सीआईएल की मुहर
सिंगरौली। नई तकनीक के लिए एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा ने रुचि दिखाई थी। इसी के बाद कोल इंडिया लिमिमटेड (सीआईएल) ने मल्टीलेयर स्ट्रेटा ब्लास्ट आफ ओवर बर्डेन एंड कोल के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी। तकनीक के सफल परीक्षण से अधिकारियों में प्रसन्नता साफ दिखाई पड़ी। प्रवक्ता सीरज सिंह ने बताया कि खड़िया से एक दिन पहले निगाही क्षेत्र के खदान में इसी तरह ब्लास्ट किया गया था लेकिन वहां कोयले की परत मोटी व ओबी की पतली थी। खड़िया में इसके ठीक उलट ब्लास्ट के सफल होने के बाद अन्य कोयला क्षेत्रों में प्रयोग का दायरा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed