{"_id":"5b7ef5bf42c792464e176c78","slug":"51535047103-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान नहीं मिलने से श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान नहीं मिलने से श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुगतान नहीं मिलने से श्रमिकों के समक्ष आर्थिक संकट
अनपरा। अनपरा आवासीय परिसर स्थित एक कंपनी के आधा दर्जन श्रमिकों ने मजदूरी भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से गुहार लगायी है।
अनपरा आवासीय परिसर में भवन निर्माण का कार्य करा रही नेशनल प्रेस्टिज कंसट्रशन के श्रमिक नीसू शर्मा, कार्तिक मजमुदार, दीपक कुमार, रवि आदि ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा भुगतान नहीं किये जाने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। भुगतान के लिए श्रमिकों ने कई बार कंपनी प्रबंधन से गुहार लगायी परन्तु उन्हें आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। आलम यह है कि आर्थिक संकट के कारण उन्हें बाहर में खाने पीने के भी लाले पड़ गये है। कई त्यौहार बीत जाने के बाद भी कंपनी श्रमिकों की नहीं सुन रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रक्षा बंधन तक उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिलता है तो परियोजना के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।