{"_id":"5b3bb93e4f1c1b91288b465e","slug":"51530640702-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के अफसर के न आने पर भड़के डिप्टी सेक्रेटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के अफसर के न आने पर भड़के डिप्टी सेक्रेटरी
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी अजय जोशी ने मंगलवार को ब्लॉक के संवरा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल में विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के न आने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
डिप्टी सेक्रटरी अजय जोशी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले, इसका पूरा प्रयास सरकार की ओर से हो रहा है। ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी इसको अमल में लाएं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, राशन कार्ड आदि के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। जोशी ने बताया कि जुलाई माह के अंत तक हर हाल में उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन मिल जायेगी। इसी माह में गांव में विद्युत से वंचित मजरों में विद्युतीकरण करा दिया जाएगा। ग्रामीण अजय प्रकाश, उदित, राम लखन ने बताया कि ज्यादातर लोग पात्र गृहस्थी के अनाज से वंचित हैं। इस पर डिप्टी सेक्रेटरी ने तत्काल जिलापूर्ति अधिकारी से वार्ता कर ग्रामीणों को अनाज दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई तक ब्लॉक के अन्य ग्राम पंचायतों में भी चौपाल के जरिए जानकारी एकत्र कर भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएणगी। सरकार के मंशा के अनरूप गांव में जनकल्याण कारी योजनाओ की मॉनिटरिंग की जायेगी। बिजली विभाग के जेई के न आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। चौपाल में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश सिंह, स्वास्थ्य विभाग से मधुरानी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राजेश्वरी दुबे, कृष्णकांत दुबे, वीर सिंह, राम औतार मौजूद रहे।