{"_id":"5b1974f64f1c1bfd6e8b69e1","slug":"51528394998-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण की मांग, फूंका एक्सईएन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण की मांग, फूंका एक्सईएन का पुतला
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला। चोपन ब्लॉक के बिल्ली-मारकुंडी गांव में विद्युतीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाला और पुतला फूंका। विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एक्सईएन पर महज आश्वासन देने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सदस्य मनोज बैगा के नेतृत्व में गांव में जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। मनोज बैगा ने बताया कि गांव में विद्युतीकरण की मांग को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र दिया गया। मौखिक भी शिकायत की गई। लेकिन विभाग महज आश्वासन ही देता है। गांव में बिजली न होने से बच्चों की प्रतिभा कमजोर हो रही है। पठन-पाठन के अभाव में बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा। विकास के इस दौर में भी यहां के बच्चे लालटेन के सहारे पढ़ने को मजबूर हैं। स्थानीय आदिवासी कृषि कार्य में पिछड़ते जा रहे हैं और वर्षा के भरोसे ही कृषि कार्य हो पाता है जिससे बहुत कम उपज पैदा हो पाती हैं। रमेश, सुनीता ने कहा कि आधुनिकता के युग में भी ग्रामीण अंधेरे में हैं। प्रदर्शन में हरिदास, सीमा, सुनीता, तेतरी, किस्मतिया, यशवंती, भानुमति, पनवा, मुनिया, यशोदा, शांति, पूजा देवी, गणेश, इरावती, महाराजी, समुंदरी, केशरी, इंद्रावती, गीता, प्रवीण, अमरावती मौजूद रहीं।