{"_id":"5af33b5f4f1c1bc03d8b78ba","slug":"51525889887-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडओवर के बाद भी शुरू नहीं हो सका मदर एंड चाइल्ड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडओवर के बाद भी शुरू नहीं हो सका मदर एंड चाइल्ड अस्पताल
Updated Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में सौ बेड का मदर एंड चाइल्ड हेल्थ अस्पताल हैंड ओवर होने के बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जबकि यह अस्पताल पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप) मॉडल पर चलना है। इसमें महिलाओं सहित बच्चों के उपचार की सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। सीएमओ एसपी सिंह ने शासन स्तर से अस्पताल का संचालन करने के लिए नामित हेरिटेज कंपनी को अस्पताल शुरू करने के लिए पत्र लिखा है।
वर्ष 2017 में ही जिला अस्पताल परिसर में करीब 46 करोड़ की लागत से सौ बेड का मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की बिल्डिंग बनकर तैयार है। कार्यदायी संस्था ने स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी कर दिया है। सरकार ने हेरिटेज मेडिकल इंस्टीच्यूट वाराणसी को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनशीप) मॉडल पर मदर एंड चाइल्ड हेल्थ अस्पताल चलाने के लिए नामित किया है। ताकि जच्चा-बच्चा को समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया कराई जा सके। इतना ही नहीं मुफ्त में प्रसूता के लिए भोजन और नाश्ते का भी इंतजाम रहेगा। अस्पताल को शुरू करने के लिए कुछ माह पूर्व हेरिटेज मेडिकल प्रबधंन ने स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर ली है। लेकिन अभी तक अस्पताल शुरू नहीं हो सका। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि हेरिटेज प्रबंधन को अस्पताल शुरू करने के लिए पत्र भेजा गया है। संभावना है कि जून माह से मदर एंड चाइल्ड हेल्थ अस्पताल का संचालन हो जाएगा।