{"_id":"5af335bc4f1c1b330a8b9238","slug":"51525888444-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें दिन भी खुलासा नहीं होने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें दिन भी खुलासा नहीं होने से आक्रोश
Updated Wed, 09 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। झिंगुरदह स्थित हनुमान मंदिर के जंगलों में युवक युवती के साथ मारपीट व गैगरेप के पांचवें दिन भी मामले का खुलासा नहीं हो सका। ऐसे में स्थानीय लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है। पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले के खुलासे के इधर उधर दौड़ धूप कर रही है। मगर अभी भी पुलिस किसी ठोस नजीते पर नहीं पहुंच पाई है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों की माने तो मामले के पर्दाफाश के लिए लगातार हर बिंदु को खंघाल रही है। जांच में कई बातें सामने आई है जिनको परखा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट व घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर कड़ी से कड़ी मिलाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चायें की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने की बात को लेकर समाजसेवी संगठनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवालियां निशान लगाते हुए कहा कि पांच दिन घटना के बीत चुके हैं पर पुलिस अभी भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा की बात कहें पर हकीकत मे प्रदेश मे क्राइम कम नहीं हो रहा है। गैगरेप जैसी जघन्य अपराध भी करने से लोग नहीं चूक रहे है। पुलिस को मेडिकल व मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने में चार दिन का समय लग गया है। समय व्यतीत होने के साथ घटना से जुड़े सबूतों में भी अड़चने आयेंगी। घटना के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास विगत दो वर्षों में कई घटनायें इस तरह की हो चुकी है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होने से भी अपराधियों का हौसला बुलंद है।
दबाव बनाने वाले पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग
अनपरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की अपराह्न घटना का पर्दाफाश न होने तथा पीड़ित युवती पर मुकदमा न करने का अनावश्यक दबाव बनाने पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय थाने में ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी के रवि कुमार गोंड उर्फ बड़कू ने कहा कि आस्था का केन्द्र झिंगुरदह हनुमान मंदिर पर इस तरह की घटना का बार-बार होना ध्वस्त कानून व्यवस्था को दर्शाता है। कहा कि प्राचीन हनुमान मंदिर पर सैकड़ों भक्तों का आवागमन होता है जो सुनसान व जंगल के रास्ते से गुजरते हैं उक्त रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था का मुकम्मल इंतजाम किया जाना चाहिए। पीड़ित युवती के साथ उचित न्याय कर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था मुहैय्या कराया जाए। पीड़ित महिला को मुकदमा नहीं किये जाने का दबाव देने वाले पुलिस कर्मी को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान प्रकाश यादव, जुल्फिकार अली, श्रवण यादव, विनीत जायसवाल, शनि जायसवाल, सौरभ सोनी, नरेश पनिका अजय यादव, राजन कश्यप, भोला प्रसाद निषाद आदि मौजूद रहे।