{"_id":"59d5200c4f1c1bf3538b5d56","slug":"51507139596-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मुक्ति यात्रा आज पहुंचेगी वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मुक्ति यात्रा आज पहुंचेगी वाराणसी
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। केंद्र सरकार के कर्ज माफी, लागत के डेढ़ गुना दाम देने के मुद्दे पर किसानों के साथ की गई वायदा खिलाफी के विरुद्ध अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की किसान मुक्ति यात्रा पांच अक्तूबर को वाराणसी पहुंच रही है। वाराणसी में होने वाली सभा में जिले के किसान प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने दी है। बताया कि किसान मुक्ति यात्रा के अंतिम दिन 20 नवंबर को जंतर-मंतर नई दिल्ली में किसान संसद करने का निर्णय गया लिया है। जिसकी तैयारी के लिए यह यात्रा पांच अक्तूबर को वाराणसी पहुंचेगी। इसमें प्रो. योगेंद्र यादव, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, वीएम सिंह सहित किसान संगठनों के नेतागण मौजूद रहेंगे। जनसंपर्क कराने वाली टीम में स्वराज अभियान के राज्य समिति सदस्य दिनकर कपूर, वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश महामंत्री राजेश सचान, ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल, मजदूर किसान मंच के नेता राजेंद्र प्रसाद गोंड व देव कुमार विश्वकर्मा, रेनूसागर के मजदूर नेता रामनरेश यादव व कुलदीप पाल, तेजधारी गुप्ता, इंद्र देव खरवार, मनोहर गोंड आदि शामिल रहे।