{"_id":"599096ec4f1c1b97138b4886","slug":"51502648044-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों पर काली पट्टी बांध जताया विरोध, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों पर काली पट्टी बांध जताया विरोध, की नारेबाजी
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के तत्वाधान में रविवार को गांधी मैदान में संगठन के लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर परियोजना प्रशासन के द्वारा पूंजीवादियों को बढ़ावा देने पर विरोध जताया। लोगों को रोजगार से वंचित रखने पर नाराजगी जाहिर की गई। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने का निर्णय लिया गया।
संगठन के संरक्षक सुशील मिश्रा संग्राम ने कहा कि राष्ट्रहित में चल रहे निर्माण कार्य का संगठन पूर्ण रुप से समर्थन करता है, ताकि प्रदेश में ऊर्जा का स्तर नियमित बना रहे, लेकिन स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के विषय पर चुप्पी साधे हुए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर संगठन आंदोलन करेगा। संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने आरोप लगाया कि कार्यरत संविदा कंपनियों में गैर जिले व प्रदेश के ठेकेदारों और कामगारों को रखकर स्थानीय लोगों को काम से वंचित रखा जा रहा है। लोगों को रोजगार नहीं दिया गया तो रोजगार क्रांति होगी। श्रम कानूनों को ताक पर रखने वालों के विरुद्ध कोर्ट जाएंगे। छात्र नेता अरविंद सोनी ने कहा कि श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा। विरोध प्रदर्शन में संजय पांडेय, नमाज खॉ, ओम प्रकाश शेट्टी, छोटू तिवारी, रहमत अली, नागेंद्र प्रताप चौहान, अजीज अहमद, सौरभ सिंह, तीरथ यादव, महेंद्र कुमार सिंह, सुनील चौरसिया, रवि बग्गा, सुखदेव, जगेश्वर, सुरेंद्र कुमार, अमरनाथ यादव मौजूद रहे।