फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राबर्ट्सगंज नगर पालिका में शामिल होंगे 17 गांव

राबर्ट्सगंज नगर पालिका में शामिल होंगे 17 गांव

Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका में शामिल होंगे 17 गांव
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका अपने क्षेत्र के नागरिकों को समुचित सुविधाएं भले मुहैया कराने में सफल नहीं हो सका है। लेकिन नगर से सटे 17 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने की तैयारी शुरु कर गई दी है । जिला प्रशासन ने शासन को नपा द्वारा चयनित गांवों को शहर में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते चले कि वर्ष 2011 जनगणना के मुताबिक राबट्र्सगंज नगर पालिका की आबादी 36600 है, लेकिन वर्तमान में एक लाख से अधिक है। दिन प्रतिदिन नपा के क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड है। इनमें से पांच छह वार्डों की अधिकांश आबादी ग्रामीण इलाकों में निवास कर रह रही है। इन लोगों का नपा के वोटरलिस्ट में नाम है और मतदान भी करते है। लेकिन उन्हें शहरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। घुवास कालोनी, विकास नगर, अखाड़ा मोहाल, ब्रम्हनगर समेत अन्य मोहल्ले में हल्की बारिश होने पर सड़कें कीचड़ य़ुक्त हो जाती है। पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन तक नहीं है। इसके बाद भी नए गांव को नगर पालिका से जोड़ने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने राबर्ट्सगंज के दक्षिण तरफ के बढ़ौली, पुसौली, बिचपई, उरमौरा, छपका लोढ़ी, उत्तर तरफ के बभनौली, पकरी, ममुआ, बिच्छी तियरा, पश्चिम की ओर के कम्हारी, बरकरा, घुरमा, बरैला, जैत, कैथी और पूरब तरफ के मझिगांव, घुवास, सजौर और बिचपई को नगर पालिका में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा चुका है। पुन: फिर प्रस्ताव को भेजने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed