फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   50 thousand rupees snatching from retired employee of Hindalco in Sonbhadra

दिनदहाड़े लूट: सोनभद्र में हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मचारी से 50 हजार रुपये छीनकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में दिखे

Wed, 18 Aug 2021 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Aug 2021 04:57 PM IST
सार

नगर के रोडवेज डिपो के पास बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। सूचना मिलते ही एसपी एपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
50 thousand rupees snatching from retired employee of Hindalco in Sonbhadra
पीड़ित और सीसीटीवी में दिखे लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रोडवेज डिपो के पास से बुधवार को बदमाशों ने हिंडाल्को के रिटायर्ड कर्मचारी से 50 हजार रुपये छीन लिए। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के सिरपालपुर गांव निवासी पीड़ित कमला प्रसाद ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक रॉबर्ट्सगंज से पचास हजार रूपये अपने खाते से निकाले। बैंक से रुपये लेकर पैदल रोडवेज बस स्टैंड के रास्ते से जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में दोपहर करीब 12:50 बजे बाइक सवार दो युवक रुपये से भरे झोले को लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि बाइक चलाने वाला हेलमेट और पीछे बैठा युवक गमछे से मुंह बांधा था। पीछे बैठे युवक ने ही रुपये से भरा झोला छीना। उधर, छिनैती की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग शुरू हो गई। एएसपी विनोद कुमार, सीओ राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल सुबाष राय घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित से पूछताछ करने के साथ बदमाशों की तलाश में जुट गए। कुछ ही देर बाद एसपी पहुंच गए।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी ने एएसपी और सीओ की अगुवाई में पांच टीमें घटना का खुलासा करने के लिए लगा दिया। एसपी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed