फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   5 hectares, the plants were run on bulldozer

5 हेक्टेयर में लगे पौधों पर चलाया बुलडोजर

Mon, 21 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Mon, 21 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
5 hectares, the plants were run on bulldozer
अंबेडकरनगर में सोमवार को सघन पौधरोपण अभियान के लिए आए पौधे। - फोटो : अमर उजाला
एनसीएल की कृष्णशिला कोयला परियोजना में आउटसोर्सिंग कंपनी ने पांच हेक्टेयर में लगाए गए हजारों पेड़ पौधों पर बुलडोजर चलवा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों ने काम बंद करा दिया। डीएफओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दिया है। ये पौधे कृष्‍णशीला कोयला परियोजना खादान क्षेत्र में लगाए गए थे।
विज्ञापन

कृष्णशिला कोयला परियोजना में एक निजी कंपनी को ओवर बर्डेन (ओबी) हटाने का काम मिला है। कंपनी के लोगों ने कैंप के लिए करीब पांच हेक्टेयर भूमि को हैवी मशीनों से बीते दिनों समतल करने का काम शुरू किया। इसके जद में आए पेड़ों पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन



इससे नौ सालों में वन विभाग द्वारा लगवाए दो हजार से अधिक पेड़ पौधे जमींदोज हो गए। जानकारी के बाद शनिवार को वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची तो नजारा देख अवाक रह गई। इसके बाद सूचना रेनूकुट के डीएफओ को दी गई। डीएफओ के आदेश पर कंपनी का कार्य बंद करा दिया गया। इससे कंपनी के साथ एनसीएल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वन अधिकारियों के मुताबिक साल 2009 से 2014 के बीच उक्त भूमि पर लगाए गए कई हजार पौधे पेड़ का रूप ले चुके थे। एनसीएल से हुए एक अनुबंध के तहत वन विभाग पौध रोपण का काम करता है। तीन साल देखरेख के बाद जीवित पेड़ पौधों की गिनती कराकर एनसीएल को स्थानांतरित कर दिया जाता है। बिना अनुमति के निजी कंपनी द्वारा किए गए कार्य को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में डीएफओ ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दिया है। पूरे मामले में निजी कंपनी के साथ एनसीएल अधिकारियों से भी जबाब तलब किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed