{"_id":"64c2b55028ad9daed00b19fd","slug":"4959-liters-of-english-liquor-worth-rs-45-lakh-recovered-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-1502-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 45 लाख रुपये की 4959 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 45 लाख रुपये की 4959 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के हाथीनाथा थाना के पास पुलिस ने बुधवार की रात 11 बजे करीब 45 लाख रुपये की 4959 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। तस्कर जांच से बचने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराए थे। बताया जा रहा है यह कार्रवाई प्रयागराज की ईआईबी टीम, आबकारी विभाग और हाथीनाला थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर शराब लदा डीसीएम छोड़कर फरार हो गए।
ईआईबी प्रयागराज के इनपुट और एसओजी, सर्विलांस, हाथीनाला पुलिस और आबकारी विभाग को बुधवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर एक ट्रक (डीसीएम) में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर रेणुकूट की तरफ से जिला मुख्यालय की ओर आ रहा है। इस पर संयुक्त टीम ने हाथीनाला तिराहे के पास रात करीब 11 बजे तलाशी के दौरान संदिग्ध ट्रक को पकड़ लिया। हिमांचल प्रदेश नंबर की ट्रक में शराब की खेप ले जाया जा रहा था। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। डीसीएम की तलाशी लेने पर उसमें से 551 पेटियों में 4959 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (इंपेरियल ब्लू विस्की) बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कुछ दस्तावेज भी मिले। जिनके पड़ताल में पता चला कि जांच से बचने के लिए तस्करों ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराया था। हाथीनाला थाने में अज्ञात चालक और ट्रक मालिक प्रवीण कुमार हिमांचल प्रदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में इन अधिकारियों की बड़ी भूमिका रहीं। इसमें ईआईबी प्रयागराज की टीम, सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार, परशुराम दुबे, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, आबकारी निरीक्षक रविनंदन, आबकारी निरीक्षक शिवाकान्त शुक्ला, हाथीनाला थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, एसओजी के हेड कास्टेबल अतुल सिंह, शशि प्रताप सिंह, अमर सिंह, जगदीश मौर्या, सतीश पटेल, रितेश पटेल, अजीत यादव का योगदान रहा। वहीं सर्विलांन्स सेल से हेड कांस्टेबल सौरभ राय, प्रकाश सिंह, कास्टेबल अमित कुमार सिंह रहे।