फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   48 victims pleaded for help

48 पीड़िताओं ने लगाई मदद की गुहार

Thu, 29 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
48 victims pleaded for help
सोनभद्र। मिशन शक्ति के तहत जिले के थानों में अब तक महिला उत्पीडन से संबंधित 48 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 13 मामलों का सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारण भी कर दिया गया है। खास बात यह है कि शिकायतें आने के बाद पांच मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है। यही नहीं, पांच शिकायतों के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

योगी सरकार केनिर्देश पर महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाने केलिए जिले के 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। यहां महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि पीड़िता बेझिझक अपनी समस्याओं को बता सकें। पुलिस महकमे से मिली जानकारी केअनुसार 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक सभी थानों में स्थापित महिला डेस्क पर 48 महिलाओं से जुड़े शिकायतें आई हैं। इनमें से पांच मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई है और छह मामलों में एनसीआर की कार्यवाही की गई है। 13 मामले में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जा चुके हैं। शेष 19 मामलों में जांच चल रही है। पांच मामलों में छह आरोपियों का चालान किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क पर 24 घंटे महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। महिला से जुड़े अपराध पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही जारी है। कहा कि एंटी रोमियो टीम अभियान चलाकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं और किशोरियों से छेडख़ानी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed