{"_id":"5aba83e64f1c1bea3f8b5543","slug":"453-polling-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 453 ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 453 ने किया मतदान
अमर उजाला ब्यूरो /सोनभद्र
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
नामांकन करते अधिवक्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र।बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को वोट डाला। इसको लेकर जिला कचहरी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। वहीं, प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने में लगे रहे। पोस्टर बैनर से भी परिसर पटा रहा। बुधवार को भी मतदान कराया जाएगा।
सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में बनाए गए मतदान कक्ष में जिले के अधिवक्ताओं ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी रामजियावन यादव और पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि कुल 1370 मतदाताओं में से पहले दिन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 453 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बुधवार को भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।
सहायक चुनाव अधिकारी संतोष दुबे, अशोक मिश्रा, कुंवर वीर प्रताप सिंह, अतुल पटेल, महेंद्र सिंह, आलोक सिंह ने भी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में भूमिका निभाई। बताते चलें कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए सेल टैक्स की प्रैक्टिस करने वाले राबर्ट्सगंज के प्रदीप बगड़िया, हाईकोर्ट में विधि व्यवसाय करने वाली ओबरा की अनामिका श्रीवास्तव और वाराणसी में वकालत करने वाले ममुआ के घनश्याम मिश्रा अन्य उम्मीदवारों के साथ चुनाव मैदान में हैं।