{"_id":"62a4c3bf470d99085d5c7d38","slug":"43-out-of-143-cases-disposed-of-sonbhadra-news-vns6583914124","type":"story","status":"publish","title_hn":"143 मामलों में से 43 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
143 मामलों में से 43 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सुनवाई के दौरान अधिकारियों के समक्ष 143 फरियादियों ने फरियाद लगाई। अधिकारियों ने मौके पर 43 मामलों का निस्तारण करते हुए शेष प्रकरणों का सप्ताह भर के भीतर समाधान करने का निर्देश दिया। कई टीमों ने मौके पर पहुंच कर प्रकरणों का निस्तारण किया।
राबर्ट्सगंज कोतवाली में सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह के समक्ष 16 मामले पहुंचे। एसडीएम ने मातहतों को पीड़ितों की समस्याओें को खुद का समझ कर दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि विवादित जमीन का फोर्स के साथ राजस्वकर्मी मौके पर जाकर निस्तारण करें। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। पन्नूूगंज थाने में एएसपी नक्सल वीएस मिश्रा और सीओ राहुल पांडेय ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों समक्ष दस प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमे से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। ओबरा में थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के समक्ष दो प्रकरण पहुंचा, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। घोरावल में 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 2 का निस्तारण हुआ। शाहगंज में दो मामले पहुंचे जिसमें एक का निस्तारण, करमा में 11 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए सभी का निस्तारण हो गया। कोन में सात प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण, बीजपुर में पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ सभी का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, अनपरा में दो प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से एक का निस्तारण कर दिया गया।विण्ढमगंज पर तीन प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण हो गया। म्योरपुर में 11 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ। रामपुर बरकोनिया में पांच प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से चार का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, थाना जुगैल पर 9 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, थाना रायपुर पर 25 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा थाना मांची पर 1 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 1 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया । चोपन पर 7, थाना पिपरी पर 1, थाना बभनी पर 11 तथा थाना दुद्धी पर 4 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ। थाना हाथीनाला, थाना शक्तिनगर, तथा महिला थाना पर कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त नहीं हुआ।