{"_id":"5e3c48308ebc3ee5b953503f","slug":"42-teams-will-be-set-up-to-catch-the-exorcists-sonbhadra-news-vns5091220107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओझाओं को पकडने को लगाई जाएंगी 42 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओझाओं को पकडने को लगाई जाएंगी 42 टीमें
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के जंगली/ पहाड़ी क्षेत्रों में झाड़फूंक के चक्कर में अक्सर मारपीट की घटनाएं हो रही है। पूर्व में जादू-टोना को लेकर कई हत्या तक हो चुकी है। अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करने और ओझाओं के पकड़ने के लिए पुलिस अभियान चलाएगी। जिले के 22 थाना क्षेत्रों में पुलिस की 44 टीमें अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गठित की जा रही है। इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।
केंद्र/प्रदेश सरकार गरीब तबके बच्चों को मुफ्त मेें पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही स्कूलों में मध्याह्न भोजन तक मुहैया करा रही है। बावजूद इसके नक्सल-दुरूह क्षेत्र के इलाकों के अधिकांश लोग अशिक्षित है। इसका फायदा उठाते हुए खुद को ओझा बताने वाले भोले-भाले लोगों को अपनी चंगुल में फंसा कर उनका आर्थिक शोषण करते हैं। इनके चक्कर में मारपीट तक हो जाती है, पिछले वर्ष जिले में भूत-प्रेत को लेकर एक महिला की हत्या तक हो गई थी। कई जगहों पर मारपीट भी हुई।
इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्षों को अंधविश्वास फैलाने वालों को चिह्नत कर कार्रवाई करने एवं लोगों को जागरूक करने को टीमें गठित करने का निर्देश दिया है। जिन गांवों में शिक्षा का स्तर कम होगा उन गांवों में जन चौपाल लगाकर टीमें लोगों को जागरूक करेगी। टीमों के कार्यों की मॉनिटरिंग सीओ स्तर से की जा रही है।