{"_id":"5c952207bdec2213ea53891a","slug":"41553277447-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों का फर्जी ढंग से पैसा निकालने पर हुई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों का फर्जी ढंग से पैसा निकालने पर हुई पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। ब्लॉक के जामपानी ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों का धन फर्जी ढंग से निकालने के मामले में बुधवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें ग्राम रोजगार सेवक ने मजदूरों के खाते से रुपये निकालने की बात स्वीकार की।
जामपानी गांव में हुई पंचायत में मनरेगा श्रमिकों ने खाते से धन निकालने की शिकायत की। इससे पूर्व मंगलवार को श्रमिक ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई थी। मजदूरों का कहना था कि लोगों से धोखे से ग्राम रोजगार सेवक ने खाते में पैसा चेक करने के नाम पर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाया था। इसके बाद उन लोगों का पैसा निकाल लिया। मनरेगा मजदूर सीता कुंवर, देवंती, मानकुंवर, कलावती, रामजीत, रामकिशुन, मोतीलाल, राम सिंह, विजय सिंह व महेंद्र ने कहा कि 15 दिन पहले ग्राम रोजगार सेवक गांव में आकर हम लोगों से यह कहा कि एकाउंट में यह चेक करना है कि आप लोगों की मजदूरी आई है कि नहीं। इसके लिए आप लोग अपना अंगूठा मशीन पर लगाइए। मजदूरों के मुताबिक उन लोगों ने उसके कहने पर मशीन पर अंगूठा लगाया। कुछ दिन बाद जब वे लोग बैंक मजदूरी के लिए पहुंचे तो पता चला कि उनका धन निकल चुका है। बताया कि सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक का घेराव किया गया तो उसने रुपये निकालने की बात स्वीकार की। ग्राम रोजगार सेवक ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जामपानी के पीछे महुआ के पेड़ के नीचे हुई पंचायत में भी पैसे निकालने की बात स्वीकार की और उसने लिखित रूप में इसको अपनी गलती बताया। पंचायत में मौजूद पूर्व विधायक विजय सिंह गौड़ ने होली के दिन भुगतान करने की बात कही। ग्राम रोजगार सेवक ने भुगतान का आश्वासन दिया। इस पर जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान बसपा नेता रामविचार गौतम, ग्राम प्रधान जगपत यादव, मोहनलाल समेत अन्य मौजूद रहे।