{"_id":"5c7ac5b1bdec22739f758727","slug":"41551549873-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाफिक समझौता नहीं तो सभी सीटों पर लड़ेग चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाफिक समझौता नहीं तो सभी सीटों पर लड़ेग चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा (सोनभद्र)। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि एमए स्तर की शिक्षा नि:शुल्क होनी चाहिए, ताकि गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े। गुजरात मॉडल पर यूपी का विकास करने की बात करने वाली सरकार गुजरात मॉडल पर ही यूपी में शराब बंदी भी करे। बोले, सेना के काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
शनिवार को ओबरा परियोजना के गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है, लेकिन लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में 1.39 लाख प्राथमिक विद्यालयों में करीब 1.70 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। 3.68 लाख पद शिक्षकों के खाली हैं। फिर भी अध्यापकों को जनगणना आदि कार्यों में लगाकर शिक्षा को खराब किया जा रहा है। कहा कि वे लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ हैं लेकिन मनमाफिक समझौता न होने पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना को सलाम करते हुए कहा कि सेना के काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार के पास ताकत है। सेना को पूरी छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने देश के युवाओं को अभिनंदन के साहस और पराक्रम से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय, राजेश सिंह, भूषण प्रताप सिंह, अनिल चौहान, रामलखन शुक्ला, संजय मिश्रा, संतोष दुबे, संजय पटेल मौजूद रहे।