फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कविता पाठ प्रतियोगिता में अद्विता प्रथम

कविता पाठ प्रतियोगिता में अद्विता प्रथम

Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कविता पाठ प्रतियोगिता में अद्विता प्रथम

विज्ञापन
बीजपुर । एनटीपीसी की रिहंद परियोजना में राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़े के सातवें दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में लिटिल किंगडम प्रथम, लिटिल किंगडम द्वितीय, डीएवी व सेंट जोसेफ के नर्सरी तथा एलकेजी व यूकेजी के बच्चों के लिए कविता पाठ का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लिटिल किंगडम द्वितीय में किया गया।

मुख्य अतिथि उपस्थित महाप्रबंधक अनुरक्षण जीसी चौकसे ने चारों विद्यालयों के पांच-पांच विजेता एवं दो बच्चों को विशिष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में निश्चित ही सहायक साबित होती हैं । चारों विद्यालयों के कुल 295 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अद्विता को प्रथम, आदित्या को द्वितीय तथा अनिन्ध्या को तृतीय पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। एंजेल व अलफिया को सांत्वना पुरस्कार विजेता घोषित किया गया । लिटिल किंगडम द्वितीय के विजेताओं में कशिश, खुशबू व नित्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता रहे । भार्गवी व अन्नू सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किए गए। लिटिल किंगडम प्रथम के विजेताओं में सिमरन को पहला, आरव को दूसरा व अनन्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । रौनक व शुवंश सांत्वना पुरस्कार से नवाजे गए । सेंट जोसेफ विद्यालय के बच्चों में आहाना सिंह, मधुर कंबोज व मीषा शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता रहे। नविका व अदिप्ती को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed