{"_id":"5b69e2734f1c1b254a8b4730","slug":"41533665907-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड के विरोध में सपा ने निकाला कैंडिल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड के विरोध में सपा ने निकाला कैंडिल मार्च
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। देवरिया के बालिका संरक्षण गृह कांड के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे से कैंडिल मार्च निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़ित बच्चियों को इंसाफ दिलाने, आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कार्यकर्ताओं ने की। सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की भी मांग की।
यहां सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार हैं वहां-वहां महिलाओं पर ज्यादा अत्याचार हो रहा है। बेटी बचाओं का नारा देने वालों से ही बेटियां सुरक्षित नही हैं। आरोप लगाया कि कई भाजपा के नेता भी बलत्कार की आरोपी हैं। देश के सबसे बड़े रेप कांड मुजफ्फरपुर जहां 34 बच्चियों का रेप हुआ और अब देवरिया जहां 44 में से 18 बच्चियां गायब हैं, यह जॉच का विषय है। कछुआ और उन्नाव जैसी घटना ने पूरी दुनियां में शर्मशार किया है। इस घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए जिससे वे चेहरे बेनकाब हों जिन्हें सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भाजपा राज में आजादी के बाद से अब तक जितने बलात्कार हुए उतना पहले कभी नहीं हुआ। जो सरकार बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है, उसे कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। पूरे यूपी में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। चारों तरफ जंगल राज है। इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा हो। इस मौके पर रामनिहोर यादव, सईद कुरैशी, महफूज खां, डॉ. केडी सिंह पटेल, जगत पटेल, राजेश यादव, अंकित सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, ओमप्रकाश ठाकरे, आयुश सिंह, नेता यादव, आनंद चौबे, बद्री पटेल, आशीष यादव, ओमप्रकाश, सुल्तान कुरैशी मौजूद रहे।