फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कैसे दूर हो कुपोषण, नहीं मिल रहा पोषाहार

कैसे दूर हो कुपोषण, नहीं मिल रहा पोषाहार

Mon, 07 May 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कैसे दूर हो कुपोषण, नहीं मिल रहा पोषाहार
सोनभद्र। कुपोषितों को स्वस्थ्य बनाने और उनका कुपोषण दूर करने के लिए चलाई जा रही पोषाहार योजना बेपटरी हो गई है। जिले में पिछले तीन माह से पोषाहार की आपूर्ति नहीं हो रही। इससे 1825 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब दो लाख गर्भवती, धात्री और बच्चों को पोषाहार नहीं मिल रहा है। फरवरी से ही पोषाहार का वितरण बंद है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि जब पोषाहार ही नहीं मिल रहा, फिर ऐसे में कुपोषण कैसे दूर होगा। भौगोलिक दृष्टि से जिला काफी दुरूह है।
विज्ञापन


यहां के तमाम गांव ऐसे हैं, जो अति पिछड़ेपन के शिकार हैं। ऐसे गांवों में गरीबी भी चरम पर है। लोगों को रोजगार न होने के नाते पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा। ऐसे में लाखों लोग कुपोषण के शिकार हैं।
विज्ञापन

पोषाहार आवंटन न होने से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ठप हो गया है। बुधवार को विशेष वितरण दिवस होने के बावजूद इन केंद्रों पर पोषाहार का वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में केंद्रो पर पहुंचे नौनिहालों व गर्भवती, धात्री महिलाओं को बगैर पोषाहार के वापस लौटना पड़ रहा है। जिले के 1825 आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब दो लाख लोगों का नामांकन है। इसमें करीब 45 हजार गर्भवती और धात्री महिलाएं हैं। जबकि तीन से छह वर्ष तक के करीब 65 हजार बच्चे और छह माह से तीन वर्ष तक के करीब एक लाख बच्चे नामांकित हैं।

इन्हीं करीब दो लाख लोगों मं से शून्य से तीन वर्ष तक के करीब 50 हजार बच्चे कुपोषित हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाने वाले कुपोषण के शिकार बच्चों व गर्भवती, धात्री महिलाओं को फरवरी माह से ही पोषाहार नहीं मिल रहा है। जनवरी के बाद से जिले में पोषाहार की आपूर्ति ही नहीं हुई है। सभी केंद्रों पर लगने वाले विशेष दिवस पर भी नामांकितों को पोषाहार वितरित किये जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में केंद्रों पर पहुंचने वाले बच्चों व गर्भवती व धात्री महिलाओं को बगैर पोषाहार के वापस लौटना पड़ रहा है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जनवरी के बाद से ही पोषाहार आना बंद हो गया है। पोषाहार आपूर्ति के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सप्लाई अभी शुरू नहीं हुई है। उम्मीद है कि मई तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी। फिलहाल सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed