{"_id":"5aa17ba64f1c1ba6768b4593","slug":"41520532390-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज को हराकर बंधा ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज को हराकर बंधा ने जीता फाइनल मैच
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। बजरंग क्रिकेट एसोसिएशन व सिंह क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में बंधा गांव में दस दिवसीय कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार की शाम संपन्न हुआ। इसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के मैच खेले गए। इस आयोजन में मिर्जापुर, सोनभद्र और सिंगरौली जिलों की 36 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में राबर्ट्सगंज को हराकर बंधा की टीम ने जीत हासिल की।
फाइनल मुकाबला में बंधा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाए। बंधा के आक्रामक बल्लेबाज विपिन यादव ने मात्र 24 गेंद पर 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राबर्ट्सगंज की टीम 11 ओवर में मात्र 86 रन पर ही आलआउट हो गई। बंधा के उमाशंकर ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। कमलेश ने पांच रन देकर दो विकेट चटकाए। विपिन यादव को मैन ऑफ द मैच और मैन आफ दी सीरीज घोषित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम शादाब असलम ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ 22 इंच का एलईडी टीवी प्रदान किया। उपविजेता टीम को ट्राफी व 18 इंच का एलईडी टीवी दिया गया। मैन आफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज विपिन यादव को मोबाइल व रेंजर साइकिल दी गई। क्रिकेट कमेटी ने एसडीएम को स्मृति चिह्न दिया। पूर्व विधायक तीरथराज, लालजी तिवारी, सिद्धनाथ दूबे, केपी मौर्या, भान सिंह, सफेदलाल बैसवार, रामनिहोर सिंह, संजय सिंह, राजकुमार बैसवार, रामजी सिंह, संतोष कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।