फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बगैर एनओसी सड़क निर्माण पर वन विभाग की रोक

बगैर एनओसी सड़क निर्माण पर वन विभाग की रोक

Sun, 18 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बगैर एनओसी सड़क निर्माण पर वन विभाग की रोक
सोनभद्र/रामगढ़। पन्नूगंज से पनौरा तक हो रहे सड़क निर्माण पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से करीब 25 किमी की यह सड़क बनाई जानी है। करीब सात किमी तक सड़क की पेंटिंग भी हो चुकी है। डीएफओ सोनभद्र वन प्रभाग श्रद्धा यादव का कहना है कि सिर्फ वन क्षेत्र में सड़क निर्माण पर रोक लगाई गई है। लोक निर्माण विभाग एनओसी देगा, तभी निर्माण शुरू होगा। वन क्षेत्र में बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिये सड़क निर्माण नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पन्नूगंज से पनौरा गांव तक करीब 25 किमी सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति हुई है। इस मार्ग के बीच में तमाम जगहों पर वन क्षेत्र आता है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लिये ही सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मार्ग के ईर्द-गिर्द अति नक्सल प्रभावित महुली, खोड़ैला, बड़ैला, मझुई, पथरकुआं, सोमा, पनौरा, सथारी, काशी, पल्हारी, ढोसरा, गंगवा, केवटम समेत अन्य गांव हैं। मार्ग बनने से इन गांवों के लोगों को चतरा और नगवां ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी। पुलिस को भी नक्सल क्षेत्रों में कांबिंग करने में सहुलियत मिलेगी। लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से बगैर अनापत्ति प्रमाण पत्र लिये ही सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग ने निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता टीएन राय ने बताया कि वन विभाग ने निर्माण पर रोक लगा दिया है। कार्रवाई चल रही है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उधर डीएफओ श्रद्घा यादव ने बताया कि सड़क का निर्माण वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिये बगैर ही कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर फिलहाल निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है। रोक सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में लगाई गई है, जो वन के दायरे में आते हैं। जब पीडब्ल्यूडी एनओसी देगा तभी निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed