फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ठंड ने रोकी ट्रेनों की कई ट्रेनों की रफ्तार

ठंड ने रोकी ट्रेनों की कई ट्रेनों की रफ्तार

Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
ठंड ने रोकी ट्रेनों की कई ट्रेनों की रफ्तार
सोनभद्र (चोपन)। ठंड और गलन का असर ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार को जम्मूतवी मूरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से चोपन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ठंड को देखते हुए वाराणसी शक्तिनगर इंटरसिटी ट्रेन को रद्द कर दिया गया। स्टेशन पर अलाव न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन हो रहा है, वैसे-वैसे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। अचानक सर्द हवाओं के साथ गलन बढ़ गई। ठंडक असर ट्रेनो के संचालन पर भी दिखने को मिल रहा है। मंगलवार को चुनार से चलकर बरवाडीह तक जाने वाली पैसेंजर 15 घंटा पहुंची। जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस 7 घंटे विलंब से पहुंची। बरवाडीह से चुनार तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन समाचार लिखे जाने तक चोपन नही पहुची थी। ट्रेनों के लेट लतीफ से यात्रियो को इस कडाके के ठंड मे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर नगर में अभी तक रैन बसेरा न बनने से जिनकेे पास रहने को छत नहीं है या भिक्षाटन करते है वे लोग दुकानों के सामने टीनशेड में गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही रैन बसेरा की व्यवस्था कर ली जाएगी और अलाव का प्रबंध कराया जा रहा है। विंढमगंज: विंढमगंज बाजार एवं आसपास के इलाकों में इन दिनों शीतलहरी, कड़ाके की ठंड के साथ गलन बढने के कारण लोगों ने अलाव जलाने की मांग की है। ओम प्रकाश यादव ने कहा कि बीते 3 दिनों से इलाके में सर्द हवा के साथ कड़ाके की ठंड से गलन बढ़ना शुरू हो गई है। सुभाष चौराहा, पंचायत भवन, गांधी पार्क, सुभाष चौक समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाया जाए। सागोबांध: क्षेत्र से शीतलहरी ठंड के साथ गलन बढ़ने के कारण लोगों ने अलाव जलाने की मांग की है। ठंड से निजात पाने के लिए लोग कूड़ा करकट जला कर अलाव का इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed