फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राजकीय इंटर कालेज चपकी में शिक्षकों की भारी कमी

राजकीय इंटर कालेज चपकी में शिक्षकों की भारी कमी

Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज चपकी में शिक्षकों की भारी कमी
बभनी। राजकीय इंटर कालेज चपकी में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। यहां 802 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए महज दो शिक्षक तैनात हैं। शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इससे अभिभावकों में असंतोष है। लोगों का कहना है कि सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कालेज चपकी में वर्तमान सत्र में 802 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। इन छात्रों को पढाने के लिए सरकार महज दो शिक्षकों की नियुक्ति की है। क्षेत्र मे इकलौता राजकीय इंटर कालेज चपकी है, जहां वर्तमान सत्र मे 802 छात्र हैं। इनके शिक्षण कार्य के लिए कालेज में सिर्फ दो शिक्षक हैं। कालेज में शिक्षकों के तैनाती की अभिभावकों ने कई बार मांग की लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है। अभिभावक अपने तरफ से प्राइवेट शिक्षक रखकर शिक्षण कार्य करवा रहे हैं। छात्रों के ऊपर एक सौ रुपये से सवा सौ रुपये तक शिक्षण शुल्क लगाकर किसी तरह से कक्षाएं संचालित हो रही हैं। वर्तमान समय में इंटर कालेज में दो सरकारी शिक्षक और आठ प्राइवेट शिक्षक तैनात हैं। बता दें कि हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नदारद हैं। ऐसे में छात्रों की पढाई कैसे हो पायेगी और छात्रों को अच्छी शिक्षा कैसे मिल पायेगी। प्रधानाचार्य विजयमल ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखा गया लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नही हो सकी। अभिभावक रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, देवनारायण सिंह, बेचन प्रसाद, मुन्ना, लाल प्रताप, ओमप्रकाश ने कालेज में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed