फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   40 lakh liquor being taken from Punjab to Bihar recovered, one smuggler arrested

पंजाब से बिहार ले जाई जा रही 40 लाख की शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
40 lakh liquor being taken from Punjab to Bihar recovered, one smuggler arrested
चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस अवैध शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ने में सफल रही। पुलिस कर्मियों ने एक शराब तस्कर को भी दबोच लिया। पंजाब से अवैध शराब ट्रक में लोड कर बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क में प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी मुख्यालय कालू सिंह व सीओ नगर राहुल पांडेय के निर्देशन में स्वाट, एसओजी, सर्विलांस टीम और चोपन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मंगलवार की भोर करीब तीन बजे सलखन के पास राजमार्ग पर घेराबंदी कर सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत, एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी और चौकी इंचार्ज गुर्मा राजेश सिंह ने एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक पर पंजाब में बिक्री के लिए निर्मित 624 पेटी शराब लदी थी। पकड़े गए तस्कर की पहचान पठानकोट के सदर थाना अंतर्गत फतेहगढ़ निवासी लखविंदर के रूप में हुई। ट्रक को सीज कर दिया गया। एसपी ने कहा कि शराब बरामद करने वाली टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा अवैध शराब का खेल
लाखों रुपये की अवैध शराब के साथ पकड़े गए तस्कर ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि लंबे समय से पंजाब से सोनभद्र के रास्ते अवैध शराब बिहार समेत अन्य प्रांतों को ले जाई जा रही है। पुलिस को शक न हो, इसलिए अवैध शराब से लदे वाहनों को पेट्रोल पंप या ढाबा, होटलों पर खड़ा किया जाता है। फिर अनुकूल समय देखकर उसे आगे ले जाया जाता है। सूत्रों की मानें तो तस्कर ने अवैध शराब के कारोबार मेें शामिल कुछ लोगों का नाम भी उजागर किया है। एसपी ने सीओ राहुल पांडेय की अगुवाई में अवैध शराब में लिप्त लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के लिए लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed