{"_id":"61a3851072a40322b32e6368","slug":"37-animals-being-taken-for-slaughter-recovered-sonbhadra-news-vns624941629","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध के लिए ले जाए जा रहे 37 पशु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध के लिए ले जाए जा रहे 37 पशु बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कोटा के ढेरहवां टोला में शनिवार की रात घेराबंदी कर पुलिस ने जंगल में वध के लिए ले जाये जा रहे 37 गोवंश पशुओं को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस कर्मियों को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर फरार हो गए। मवेशियों को ग्रामीणों को सुपुर्दगी में दे दिया गया। अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे मुखबिर के जरिए डाला पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत कोटा के ढेरहवा टोला के जंगल में कुछ तस्कर मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे हैं। फोर्स के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो मवेशियों को छोड़ कर तस्कर भागने लगे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने पीछा कर तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन एक भी हत्थे नहीं चढ़े। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि तस्करों के कब्जे से 37 मवेशियों को मुक्त कराकर ग्रामीणों को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।