फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   36 tuberculosis patients were adopted by private hospitals

36 क्षय रोगियों को प्राइवेट चिकित्सालयों ने लिया गोद

Mon, 09 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
36 tuberculosis patients were adopted by private hospitals
राबर्ट्सगंज स्थित जिला क्षय कार्यालय में क्षय रोगियो को उपहार वितरण करते चिकित्सक और स्वास्थ्य - फोटो : SONBHADRA
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 24 मार्च तक इलाजरत बाल क्षय रोगी (शून्य से 18 वर्ष) तथा वयस्क महिला एवं पुरुष क्षय रोगी तथा ड्रग रेजिस्टेन्ट/कोमार्बिडिटी टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लेने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की उपस्थिति में जिला क्षय केंद्र हाइडिल मैदान राबर्ट्सगंज में इलाजरत 36 क्षय रोगियों को जिले में पंजीकृत प्राइवेट चिकित्सालयों के चिकित्सकों ने गोद लिया।
विज्ञापन

इसमें नेशनल हॉस्पिटल ने एक, कीर्ति पॉली हॉस्पिटल ने पांच, पंचशील हॉस्पिटल ने पांच, रामा हॉस्पिटल ने पांच, रमाकान्त हॉस्पिटल चोपन पांच, जीवा हॉस्पिटल डाला पांच, शिवमहिमा हॉस्पिटल घोरावल पांच एवं जीवन रक्षा हॉस्पिटल घोरावल ने पांच टीबी मरीजों को गोद लिया है। सभी मरीजों व उनके परिजनों को क्षय रोग से बचाव व सावधानियों के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि टीबी ग्रसित मरीजों को स्वेच्छानुसार पौष्टिक राशन उपलब्ध कराना हो या उनका हालचाल लेना हो, उनका उत्सावर्धन करना, उनके इलाज की निगरानी करना, नि:क्षय पोषण योजना के तहत सरकार से मिलने वाली सहायता राशि समय से दिलाने जैसे सहयोग प्रदान करने के लिए कोई भी संस्था गोद ले सकता है। इससे मरीजों का हौसला बढ़ेगा और बीमारी से लड़ने में मदद मिलेगी। इस मौके पर डा. कीर्ति आजाद बिन्द, डा. संजय सिंह, अखिल मेहरोत्रा, हरिमोहन, सतीश सोनकर, डा. उमाकान्त मौर्या, पवित मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed