फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   36 people tested in Dhanaura, two get TB symptoms

धनौरा में 36 लोगों का हुआ परीक्षण, दो में मिले टीबी के लक्षण

Tue, 02 Feb 2021 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
36 people tested in Dhanaura, two get TB symptoms
दुद्धी। नेशनल ट्यूबरक्लोसिस प्रिविलेंस सर्विस के तहत चयनित गांव धनौरा में चेन्नई से आई 23 सदस्यीय जांच टीम ने मंगलवार को शिविर लगाया। यहां ग्रामीणों के वजन, लंबाई, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, चेस्ट-एक्सरे और बलगम की जांच की गई। दोपहर तक 36 लोगों की जांच हुई। इनमें दो में टीबी के लक्षण मिले।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. मुकेश मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार की 2025 तक देश को टीवी मुक्त करने की योजना है। एनआई चेन्नई व दिल्ली से चयनित सूची में धनौरा गांव का चयन क्षेत्र में टीबी (क्षय) रोग के व्यापकता का पता लगाने के लिए किया गया है। इस एक गांव से पूरे सोनभद्र में फैले क्षय रोग का अनुपात का पता लगाया जाएगा। यह शिविर पांच से सात दिनों तक गांव में चलेगा। जब तक 800 ग्रामीणों की जांच पूरा नहीं हो जाती तब तक शिविर लगा रहेगा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पांच बजे तक लगे शिविर में 36 लोगों का परीक्षण किया गया। इसमें दो लोगों में टीबी के लक्षण मिले। टीम में मुख्य रूप से डॉ. मुकेश मिश्रा, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट विशाल यादव, सुशील पाल, स्वास्थ्य सहायक अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे। इसके पूर्व क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीके अग्रवाल ने संयुक्त रुप से टीबी (क्षय रोग) सर्वे आधुनिक मशीनों से लैस वैन को सीएचसी दुद्धी से हरी झंडी दिखाकर धनौरा के लिए रवाना किया। इस दौरान सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरधारी लाल, डॉ. प्रकाश जायसवाल, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed