फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35 percent work done in two years, how will it be completed in six months?

Sonebhadra News: दो साल में 35 प्रतिशत हुआ काम, छह माह में कैसे होगा पूरा

Wed, 12 Jun 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
35 percent work done in two years, how will it be completed in six months?
जमीन के टुकड़े के लिए हुए नरसंहार के बाद चर्चा में आए उभ्भा गांव में आवासीय विद्यालय का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। निर्माण शुरू हुए करीब दो वर्ष बीत गए मगर अभी तक सिर्फ 35 प्रतिशत ही कार्य पूरा हुआ है। छह माह में विद्यालय का निर्माण कर पाना मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन

17 जुलाई 2019 को 11 आदिवासियों की हत्या के बाद चर्चा में आए उभ्भा में प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम विकास कार्य कराए गए। इन्हीं विकास कार्यों में एक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थापना भी शामिल है ताकि क्षेत्र के आदिवासी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण निशुल्क आवासीय शिक्षा दिया जा सके।
विज्ञापन

उभ्भा में वर्ष 2022 में विद्यालय निर्माण की नींव रखी गई। करीब 39 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बाउंड्री का निर्माण कार्य तो पूर्ण हो गया है, मगर विद्यालय भवन का कार्य अधूरा है। यह कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाना है, मगर बीते दो साल में सिर्फ 35 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। ऐसे में छह माह में शेष कार्य पूरा किया जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि कार्यदाई संस्था छह माह में काम पूर्ण करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed