फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35% of mango crop damaged due to rain

आंधी बारिश से आम की 35 फीसदी फसल को हुई क्षति

Mon, 11 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
35% of mango crop damaged due to rain
सोनभद्र। पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश और चल रही आंधी से आम व सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। आम की फसलों को करीब 30 से 35 फीसदी नुकसान हुआ है कि जबकि सब्जियों को भी दस से 15 फीसदी क्षति हुई है। उप कृषि निदेशक डॉ. डीके गुप्ता का कहना है कि गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा का कहना है कि आम व सब्जियों के क्षति की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जा रही है। जिले में पिछले कई दिनों से कभी आंधी चल रही है तो कभी बारिश हो रही है। आंधी से राबर्ट्सगंज के आसपास के गांवों समेत जिले के विभिन्न इलाकों में आम की फसल को काफी क्षति हुई है।
विज्ञापन

घोरावल: आंधी तूफान व बारिश से किसानों को नुकसान पहुंचा है। खास तौर से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है, वहीं खेत खलिहान में रखे गेहूं की फसल को भी क्षति पहुंची है। किसान सियाराम यादव, रामअनुजधर द्विवेदी, प्रवीण दूबे, तौलन पाल, श्यामबिहारी, पंचू, जनार्दन पांडेय का कहना है कि इस साल आम के पेड़ों पर खूब फल लगे थे। लेकिन आंधी तूफान से भारी मात्रा में आम के कच्चे फल पेड़ों से जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

बभनी: आंधी तूफान से आम का भी बड़ा नुक़सान हुआ है। पहले से ही आम कम फले थे जो कुछ फले थे वह भी आंधी तूफान से झड़ गये।उधर जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि बारिश से कद्दू वर्ग की सब्जियों को नुकसान हुआ है। आंधी से 30 से 35 फीसदी आम की क्षति हुई है। जिले में दो सौ हेक्टेयर में आम का नया पुराना पेड़ है। प्रत्येक हेक्टेयर में आम के सौ पेड़ होते हैं। खेत में पड़े टमाटर को भी क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि फसलों के क्षति की रिपोर्ट निदेशालय से मांगी गई है। उसे जल्द भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में 58284 हेक्टेयर में गेहूं की खेती हुई थी। सौ फीसदी गेहूं की कटान हो चुकी है। आंधी बारिश से गेहूं की फसल को क्षति नहीं हुई है। 1557 किसानों ने व्यक्तिगत क्षति का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed