{"_id":"5837237c4f1c1b282413ccc9","slug":"34-thousand-voters-have-been-added-to-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची में जोड़े गए 34 हजार मतदाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची में जोड़े गए 34 हजार मतदाता
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
voter card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 34 हजार नए मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नए वोटरों की ऑनलाइन फीडिंग कराने के साथ ही मतदाता पहचान पत्र में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है।
बतादें कि वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के तीनों तहसीलों में 15 नवंबर 2016 तक मतदाता पुनरीक्षणका कार्य चला। मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले करीब 20 हजार युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल हुआ है।
इनके अलावा करीब 14 हजार ऐसे लोगों का नाम बढ़ाया गया है जो लोग पात्र होने के बावजूद मतदान करने से वंचित रहते थे।। जिला निवार्चन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 जनगणना के मुताबिक राबर्ट्सगंज में 333584 वोटर है, इसमें पुरूष 182067, महिला 151513 और अन्य चार मतदाता हैं।
विज्ञापन
घोरावल विधान सभा क्षेत्र में 368276 मतदाता है,ं इसमें पुरूष 198364 पुरूष, 169901 महिला और 11 अन्य वोटर हैं। दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में 305443 वोटर हैं, इनमें पुरूष मतदाता 165795, महिला 139641 और अन्य वोटर 32 हैं। ओबरा में 305443 मतदाता हैं,
यहां 18368 पुरूष, 137602 महिला एवं दस 10 अन्य वोटर है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम ने बताया कि चारों विधान सभा क्षेत्रों में एक जनवरी 2017 को 18 एवं 19 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लगभग 20 हजार युवक/युवतियों के अलावा लगभग 14 हजार अन्य लोगों नाम वोटरिलस्ट में शामिल कया गया हैै। नए वोटरों का ऑनलाइन फीडिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।