{"_id":"e8449ef18478d2e756d842f75c8ea17c","slug":"34-personnel-will-be-recorded-on-the-lawsuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 कर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 कर्मियों पर दर्ज होगा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत होने वाले मतगणना के लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को राबर्ट्सगंज के नवीन कृषि मंडी परिसर में दो पालियों मेें हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की मौजूदगी में कार्मिकों को मतगणना करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण 15 सौ मतगणना कार्मिकों को उपस्थित होना था, लेकिन 34 मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे।
डीएम जीके प्रियदर्शी के निर्देश पर सीडीओ अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को नवीन कृषि मंडी समिति में दो पालियों मेें मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। सुबह दस बजे से सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद्र, मत्स्य उपनिदेशक अरविंद मिश्रा और एडी रेशम आरएस मौर्य की मौजूदगी में प्रथम पाली का प्रशिक्षण शुरू हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे से अपराह्न तीन बजे दूसरी पाली का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में प्रशिक्षण में तीन सौ सुपरवाइजर, तीन सौ मतगणना सहायक प्रथम, तीन सौ मतगणना सहायक द्वितीय, तीन सौ मतगणना सहायक तृतीय और तीन सौ मतगणना सहायक चतुर्थ को शामिल होना था।
लेकिन 34 मतगणना कर्मी प्रशिक्षण से लापता रहे। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कहा कि अगर बुधवार को कलेक्ट्रेट में अनुपस्थित कर्मचारी प्रशिक्षण ले लेंगे तो उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को स्थगित कर दिया जाएगा।
बता दें कि जनपद के आठों ब्लाक में एक नवंबर,15 की सुबह आठ बजे से 33 जिला पंचायत सदस्य और 834 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना शुरू होगी।
डेढ़ सौ टेबुल पर जिला पंचायत और उतने ही तीन टेबुलों पर क्षेत्र पंचायत की मतगणना होगी। सीसी कैमरे की नजर और पर्यवेक्षक की मौजूदगी में चार मतगणना कर्मी वोटों की गिनती करेंगे। इसके अलावा प्रत्येक चक्र का परिणाम आयोग के वेबसाइट पर लोड किया जाएगा।