{"_id":"611be1e08ebc3ea4c6700be0","slug":"329-track-shopkeepers-refused-to-take-loan-sonbhadra-news-vns6064761162","type":"story","status":"publish","title_hn":"329 पटरी दुकानदारों ने ऋण लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
329 पटरी दुकानदारों ने ऋण लेने से किया इंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पटरी दुकानदारों को कम दर पर ब्याज मुहैया कराया जा रहा है। सरकार की तरफ से जिले में 3422 लोगों को कर्ज देने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 3478 लोगों ने ही आवेदन किया है। जांच के दौरान 498 आवेदक अपात्र मिले हैं, जबकि 329 ने कर्ज लेने से इंकार कर दिया है। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों के कारोबार को काफी क्षति पहुंची थी। सर्वाधिक नुकसान छोटी पूंजी वाले पटरी दुकानदारों को हुआ था। रोज कमाने-खाने वाले इस तबके की परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत की है। केंद्र सरकार की इस योजना का लक्ष्य सस्ते ब्याज दर पर पटरी दुकानदारों को ऋण उपलब्ध कराना है। शासन ने जिला प्रशासन को योजना के तहत 3422 रेहड़ी, ठेला, फेरी वालों समेत अन्य पात्र का चयन कर कर्ज मुहैया कराने का लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुरमा, घोरावल, चोपन, ओबरा, डाला, पिपरी, रेणुकूट, अनपरा और दुद्धी क्षेत्र में रहने वाले लक्ष्य के सापेक्ष 3478 लोगों ने आवेदन किए हैं। जांच में करीब 498 लोग अपात्र मिले, जिनका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया गया। वहीं 329 आवेदकों ने कर्ज लेने से इंकार कर दिया। अब तक चयनित लोगों में से 2487 लोगों को दस-दस हजार रुपये कर्ज भी मुहैया कराया जा चुका है, शेष के खाते में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पिछले माह शासन स्तर पर प्रदेश के 75 जिलों के चयनित लाभार्थियों की समीक्षा की गई तो उसमें सोनभद्र सातवें स्थान पर रहा।
परियोजना अधिकारी डूडा राजेंश उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ठेला, खुमचा आदि लगाकर जीवकोपार्जन करने वालों को कम दर पर ब्याज मुहैया कराया जा रहा है। 329 आवेदन कर्ताओं ने कर्ज लेने से इंकार कर दिया। अब तक 2487 पात्र व्यक्तियों को कर्ज वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
परियोजना अधिकारी डूडा राजेंश उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ठेला, खुमचा आदि लगाकर जीवकोपार्जन करने वालों को कम दर पर ब्याज मुहैया कराया जा रहा है। 329 आवेदन कर्ताओं ने कर्ज लेने से इंकार कर दिया। अब तक 2487 पात्र व्यक्तियों को कर्ज वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन