फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 progressive farmers of the district will be honored

जिले के 32 प्रगतिशील कृषक किए जाएंगे सम्मानित

Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
32 progressive farmers of the district will be honored
सोनभद्र। जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही नए उन्नत किस्म से खेती करने पर बल दिया जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले जिले के प्रगतिशील 32 कृषकों को बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों की तरफ से खेती बारी के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर 23 दिसंबर को राजकीय उद्यान परिसर लोढ़ी में कृषि विभाग की तरफ से किसान सम्मान दिवस एवं जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी आयोजित की गई है। इसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा खेती के नवीनतम तकनीकी जानकारी दी जाएगी। कृषि, उद्यान और पशुपालन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ-आठ कृषकों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें चार कृषकों को प्रथम एवं चार कृषकों को द्वितीय पुरस्कार मिलेगा। वहीं रेशम एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले चार-चार कृषक सम्मानित किए जाएंगे। दो कृषकों को प्रथम एवं दो कृषकों को द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने अधिक से अधिक कृषकों से कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं के बारें में जानकारी लेने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed