फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 farmers who did good farming were honored

अच्छी खेती करने वाले 32 किसान किए गए सम्मानित

Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
32 farmers who did good farming were honored
लोढ़ी स्थित उद्यान् विभाग परिसर में रबी उत्पादन गोष्ठी,किसान मेला में पुरस्कृत किसान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती बृहस्पतिवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। राजकीय उद्यान परिसर लोढ़ी में आयोजित जिला स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, किसान मेले में कृषकों को उन्नत खेती के बारें में जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल और डीएम टीके शिबु ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अपने उद्बोधन में जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील की। उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने मेले में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए स्व. चौधरी चरण सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला। कृषि विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में बताया। रबी फसलों की बीमा कराने की अंतिम विधि 31 दिसंबर है। केसीसी धारक कृषक अगर फसल बीमा नहीं कराना चाहते तो अंतिम तिथि से एक सप्ताह पूर्व इस संबंध में बैंक में आवेदन कर दें। इस दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम में सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले 32 किसानों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 की धनराशि दी गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक मदन सेन सिंह सुआटस प्रयागराज, डॉ. एमपी सिंह ने किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के प्रभावी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अभयराज सिंह, उप समागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जनार्दन कृषि रक्षा अधिकारी, सुनील कुमार शर्मा जिला उद्यान अधिकारी, सीवीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, अनिल कुमार वर्मा, टीएन सिंह एआर कोआपरेटिव, रणविजय सिंह सहायक निदेशक रेशम, किसान बाबूलाल, भरत सिंह, रामवृक्ष, अनुपमा, पारसनाथ, मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed