फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 candidates filed nomination in the bar election

बार चुनाव में 32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
32 candidates filed nomination in the bar election
राबर्ट्सगंज कचहरी में सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का नामांकन करते प्रत्याशी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन का 27 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए गहमा गहमी के बीच विभिन्न पदों के लिए 32 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार हैं, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी हैं।अध्यक्ष पद पर हेमनाथ द्विवेदी, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, संतोष कुमार पांडेय ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शेष नारायण दीक्षित, अंशुमान सिंह व शिवराज सिंह ने नामांकन दाखिल किया, लेकिन शेषनारायण दीक्षित ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष के ऊपर पद के लिए राजकुमार सिंह एवं यादवेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष10 वर्ष के नीचे दो पद के लिए ज्वाला प्रसाद एवं परमानंद, महामंत्री के लिए पांच प्रत्याशी चंद्रपाल शुक्ल, कुशकांत मौर्य, मनोज कुमार दुबे, आनंद कुमार, अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप चौहान व सुरेश कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए विकास शुक्ल, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सीताराम चौहान व संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए कंचन सिन्हा ने पर्चा दाखिल किया। वहीं कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ के लिए इंद्रकुमार सिंह, अरुण कुमार पांडेय, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार, नीरज कुमार सिंह व दिनेश दत्त पाठक और कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए मनोज कुमार, कमलेश सिंह पटेल, विवेक कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, सत्यनारायण गुप्ता व रमेश कुमार पाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed