फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क हादसे में एक अज्ञात समेत तीन लोगों की मौत

सड़क हादसे में एक अज्ञात समेत तीन लोगों की मौत

Fri, 22 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक अज्ञात समेत तीन लोगों की मौत
सोनभद्र। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले दो दिनों में कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। डाला में शहीद स्थल के पास रोडवेज बस समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के खाड़ी गांव में बृहस्पतिवार को बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कोन निवासी आशुतोष (22) पुत्र सुशील जायसवाल व सूरज (26) पुत्र अनिल सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कोन अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। डाला: बुधवार की शाम पुलिस चौकी क्षेत्र के शहीद स्थल के पास रोडवेज बस सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में ट्रक चालक कमलेश (30) निवासी अज्ञात, शिब्बू (25) निवासी डाला, रामकृष्ण (38) निवासी गढ़वा झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक अज्ञात भी था, जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। रेणुकूट: पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्द्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई व बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं पहना था। म्योरपुर निवासी श्यामनारायण पनिका पुत्र स्व. श्याम किशोर पनिका बुधवार की शाम को डेहरी आनसोन निवासी अपने पुरोहित पांचू गिरी को ट्रेन पकड़ाने रेणुकूट रेलवे स्टेशन जा रहा था। इस दौरान मुर्धवा से कुछ पहले किसी ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया जिससे बाइक पर बैठे डेहरी आनसोन निवासी पांचू गिरी (60) की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम नारायण भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल भेजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। म्योरपुर: थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बाइक के धक्के से बृहस्पतिवार को होली की देर शाम पैदल जा रहे संदीप गुप्ता (18) पुत्र रामनिवास निवासी देवरी की मौत हो गई। उसे बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया। वह घर की ओर जा रहा था। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर (25) पुत्र देवरूप गोड़, रामू (22) पुत्र रामलाल को भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया है। उधर, बघमंदवा गांव में बाइक के धक्के से कुंती (40) पत्नी चंद्रमा सिंह व रमन (11) पुत्र चंद्रमा सिंह घायल हो गए। बाइक सवार श्याम बिहारी (30) पुत्र वंशरूप निवासी बलियरी भी घायल हुआ। सभी को सीएचसी से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed