फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राबर्ट्सगंज को हराकर चोपन की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

राबर्ट्सगंज को हराकर चोपन की टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Sun, 10 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज को हराकर चोपन की टीम ने फाइनल में बनाई जगह
ओबरा। स्थानीय आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित सोनभद्र क्रिकेट लीग में रविवार को चोपन और राबर्ट्सगंज के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राबर्ट्सगंज की टीम ने 120 रन बनाए। निखिल ने 28, राघवेंद्र ने 27 और सूर्यांश ने 23 रनों का योगदान दिया। चोपन के गेंदबाज विक्रम सिंह ने चार एवं आकाश और रौशन ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में चोपन की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्रम सिंह ने 50 और आकाश ने 16 रनों का योगदान दिया। राबर्ट्सगंज के गेंदबाज विनय ने तीन और शिवांश ने दो विकेट हासिल किए। इस तरह से यह मैच जीतकर चोपन फाइनल में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बनी। फाइनल मुकाबला मंगलवार 12 मार्च को ओबरा एवं चोपन के बीच खेला जाएगा। एंपायर बशर एवं आयुष माली और स्कोरर प्रीतम तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed