फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिये लगन जरूरी

परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिये लगन जरूरी

Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिये लगन जरूरी
बीजपुर। एनटीपीसी परियोजना परिसर स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय में शनिवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओ के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के 11वीं के छात्रों द्वारा आयोजित समारोह में की शुरुआत प्रधानाचार्य सुनील नरोन्हा, उप प्रधानाचार्य सिस्टर मारिया, शिक्षक एस के भुईया, भावेश तिवारी, बीड़ा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा सामुहिक नृत्य, गीत, म्यूजिक चेयर व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। शिक्षिका स्मिता त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम मेहनत व लगन से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम छात्र लाकर कीर्तिमान स्थापित करेगें। प्रधानाचार्य सुनील नरोन्हा ने बच्चो को परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के टिप्स दिए। छात्रों ने जूनियर बच्चो को अपने बिताये पलों के अनुभव को साझा किया बिछुड़ने के वक्त जूनियर छात्रों की आंखे सजल हो गई। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा, श्रेयश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आदर्श ने किया। कार्यक्रम में आर के त्रिपाठी, बी के यादव की भूमिका सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed