{"_id":"5bbe355c867a55286030d8f1","slug":"31539192156-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा अभियन्ताओं को लक्ष्यों से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा अभियन्ताओं को लक्ष्यों से कराया अवगत
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शक्तिनगर । एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक प्रचालन प्रकाश तिवारी ने बुधवार को एनटीपीसी की प्रथम इकाई सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा समेत अन्य मसलों पर जानकारी ली। निदेशक प्रचालन के साथ क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक उत्तर केके सिंह तथा सीवी आनंद उपस्थित रहे ।
विद्युत गृह के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिथियों का स्वागत किया । तिवारी ने सिंगरौली विद्युहत गृह द्वारा स्टेशन के समीप डिस्चार्ज चैनल के अंतिम छोर पर स्थापित की गई लघु जल विद्युत परियोजना साइट का भी निरीक्षण किया। इस परियोजना की उत्पादन संबंधी गतिविधियों से अवगत हुए । निदेशक प्रचालन सिंगरौली विद्युत गृह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेन प्लांट निरीक्षण के दौरान यूनिट नं. छह तथा सात में जाकर उत्पादन संबंधी गतिविधियों से रूबरू हुए । कंट्रोल रूम मे प्लांट के अभियंताओं से मुलाकात की तथा स्टेशन में कार्यरत युवा अभियंताओं से विशेष रूप से बैठक कर उन्हें लक्ष्यों से अवगत कराया । प्लांट विजिट के क्रम में सीएचपी, टैंक हापर एरिया ,कोल स्टाक यार्ड एवं सेफ्टी का निरीक्षण किया । शाम को निदेशक प्रचालन तथा अभ्यागत अतिथियों की यात्रा के सम्मान में गजल संध्या का आयोजन अतिथि गृह परिसर में किया गया । अतिथियों ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन