{"_id":"5b940ceb867a557f721c15be","slug":"31536429291-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहटा-ककरी सम्पर्क मार्ग जलमग्न,नागरिक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहटा-ककरी सम्पर्क मार्ग जलमग्न,नागरिक परेशान
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। रेहटा-ककरी संपर्क मार्ग पर पानी भर जाने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर उक्त मार्ग से गुजरने के लिए विवश हो रहे हैं।
रेहटा-ककरी संपर्क मार्ग पर पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है, वहीं एनसीएल ककरी प्रबंधन से मार्ग के अनुरक्षण की दिशा में लगातार मांग कर रहे रेहटा के ग्राम प्रधान पति श्याम किशोर पासवान, नागेंद्र यादव, कृष्णा वर्मा, रमा गौड़, शिवानंद यादव, विद्यानाथ यादव, गैवीनाथ यादव, आकाश व प्रदीप आदि का आरोप है कि प्रबंधन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। उक्त मार्ग पर पानी भर जाने से ग्रामीणों व डीएवी ककरी, रेनूसागर अनपरा जाने वाले लोगों का दो किलोमीटर घूमकर मुख्य मार्ग से जाना पड़ता है। जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर चल रहे विशालकाय वाहनों से आए दिन हो रही दुर्घटना से लोगों में भय बना रहता है। रेहटा-ककरी संपर्क मार्ग से वह आसानी से ककरी, रेनूसागर आदि पहुंच जाते हैं, पर बरसात के कारण मार्ग पर पानी भर गया है। कई लोग अभी भी उसी मार्ग से आवागमन कर रहे हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। पुलिया रेलिंग विहीन होने के कारण रात में समस्या और भी गहरा जाती है। लोगों ने ककरी परियोजना प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकासी सहित पुलिया पर रेलिंग व उसे ऊंचा करने की मांग की है।