फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ग्रामीणों ने बस चालक और परिचालक से की हाथापाई

ग्रामीणों ने बस चालक और परिचालक से की हाथापाई

Sat, 08 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बस चालक और परिचालक से की हाथापाई
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के शिरखोरा गांव में मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर शनिवार को रोडवेज बस और डीसीएम ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। लेकिन दुर्घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने बस चालक मुन्नीलाल और परिचालक अनिल के साथ हाथापाई की। इसकी जानकारी होने पर मौके पर थानाध्यक्ष पहुंच गए। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले भाग निकले।
विज्ञापन

अपराह्न करीब तीन बजे शरखोरा गांव में मिर्जापुर डिपो के बस और डीसीएम में टक्कर हो गई। बस के साइड में टक्कर होने से किसी को चोट नहीं लगी लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राजगढ़ की तरफ से बस राबर्ट्सगंज की ओर और विपरीत दिशा से डीसीएम जा रही थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंचे कुछ ग्रामीण बस चालक मुन्नीलाल की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाते हुए उसके साथ हाथापाई करने लगे। चालक को बचाने के लिए परिचालक गया तो उसके साथ भी विवाद करने पर आमादा हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर करमा एसओ राकेश राय पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले विवाद करने वाले फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि बस परिचालक की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विवाद करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर मिर्जापुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीबी राम ने कहा कि चालक ने डीसीएम द्वारा बस में टक्कर मारने की सूचना दी है। चालक और परिचालक ने मारपीट की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed