फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तो जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा मेला

तो जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा मेला

Sat, 25 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
तो जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा मेला
म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य के उपस्वास्थ्य केंद्रों की हालत खराब होने से 25 अगस्त को लगने वाले सुपोषण मेले को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। उपस्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले इस मेले में कई विभागों की सहभागिता रहेगी लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन जर्जर होने और उनके संचालित न होने से मेला परिषदीय स्कूलों में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विकास खंड में कुल 24 उपस्वास्थ्य केंद्रों संचालित हैं। इनमें से अधिकतर की हालत काफी दयनीय है। बहुत से केंद्र संचालित हो रहे हैं तो तमाम केंद्र बंद पड़े हुए हैं। म्योरपुर के सबसे नजदीक माने जाने वाले परनी और खैराही ग्राम पंचायतों में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के भवनों की हालत जर्जर है। इन भवनों में केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है। इनके दरवाजे खिड़कियां टूट चुकी है तो फर्श जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां आवारा पशुओं का अड्डा बना हुआ है। ब्लाक क्षेत्र में 25 अगस्त को सुपोषण मेला लगना है। मेला उपस्वास्थ्य केंद्रों पर ही आयोजित होना है लेकिन इन केंद्रों की स्थिति दयनीय होने से मेला कहां लगेगा यह बात लोगों के बीच चचाज् का विषय बनी हुई है। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि जहां उपस्वास्थ्य केंद्रों की हालत जर्जर है वहां परिषदीय स्कूल या अन्य सरकारी भवनों या आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही सुपोषण मेले लगेगा। बताया कि इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक करके उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed