फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पत्नी के बारे में पूछा तो रिश्तेदारों ने की पिटाई

पत्नी के बारे में पूछा तो रिश्तेदारों ने की पिटाई

Thu, 23 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के बारे में पूछा तो रिश्तेदारों ने की पिटाई
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खगिया गांव में एक युवक की रिश्तेदारों ने पिटाई कर दी। इस मामले में गुरुवार को एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। खगिया निवासी गोपाल (30) पुत्र दीनानाथ ने गुरुवार को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व वह मजदूरी करने कहीं बाहर गया हुआ था। शाम को जब वह घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नही थी। उसका पता लगाने के लिए उसने अपने बेटे को गांव में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां भेजा। उन लोगों ने बेटे को डांटकर भगा दिया। इसके बाद वह स्वयं अपने फुफुआ ससुर के यहां पत्नी के बारे में पूछने गया तो रिश्तेदारों ने गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल गोपाल का सीएचसी में इलाज किया गया। गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने खगिया निवासी सीरी पुत्र रामनाथ और उसके पुत्रों उमाशंकर, विजय शंकर व दयाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मारपीट में पांच लोग गिरफ्तार
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को हुए विवाद व मारपीट में पुलिस ने तीन भाइयों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान कर दिया। महांव निवासी कलावती का मवेशी गांव के ही अलगू मौर्या के खेत में चला गया। कलावती का आरोप है कि इसको लेकर अलगू के पुत्रों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट किया। पुलिस ने उपेंद्र मौर्या, जितेंद्र मौर्या व टुन्नू मौर्या पुत्र अलगू मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। दीवा निवासी जोखन पुत्र मुरली और पूर्णमासी पुत्र सूर्यमणि ने रास्ते के विवाद को लेकर आपस में गाली गलौज व मारपीट कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मनबढ़ों ने मां-बेटों को पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बिजरी पठखान गांव में मंगलवा को मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मारपीट में मंजुरी देवी, उसके बेटे गणेश और तेजबहादुर को चोट लगी है। महिला का कहना है कि विपक्षीगण उसकी भूमि पर कब्जा करने की फिराक में हैं। मंजरी की तहरीर पर विजेंद्र और उसकी पत्नी, साली और सास के खिलाफ केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed