फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट में दंपती समेत तीन घायल

मारपीट में दंपती समेत तीन घायल

Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में दंपती समेत तीन घायल
सोनभद्र। जिले के अलग-अलग जगहों पर बुधवार को दंपति समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट मामले में दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को मारपीट में दंपति समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने पांच के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। घायलों को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया गया। सेमरा निवासी बिफनी देवी (37) पत्नी लालता हैंडपंप पर गेहूं धो रही थी। तभी गांव के कुछ लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर बिफनी की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। परिजन घायल महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे, यहां पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। बिफनी की तहरीर पर बसंत पुत्र रजई, प्रदीप पुत्र बसंत एवं अंतिमा पुत्री बसंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उधर गुरेठ में पारिवारिक विवाद में विजयराज (38) पुत्र रंगई व उसकी पत्नी गुड्डी (33) मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में गुरेठ निवासी रुक्मीना पत्नी उदयराज, शिल्पी निवासी अखिलेश पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ है। पुलिस का कहना है आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।
वहीं राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के समीप सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे सगे भाइयों ने एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव शुरू किया तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मारपीट में घायल विकास नगर निवासी प्रशांत द्विवेदी के पिता जनरंजन द्विवेदी की तहरीर पर ब्रह्मनगर निवासी अमन और हिमांशु के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को विवेचक कस्बा चौकी इंचार्ज ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन एक भी नहीं मिले।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज क्षेत्र के मुसही गांव में मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। घायल विजेंद्र की तहरीर पर उसी के गांव निवासी गणेश, उसके भाई तेज बहादुर और डंगरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच में पता चला है कि दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिट्टी उतारने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात गिरफ्तार
घोरावल। क्षेत्र के बर्दिया गांव में मंगलवार की रात ट्रक से गिट्टी उतारने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से मारपीट करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस को देखते कई हमलावर फरार हो गए।
रात करीब 10 बजे बर्दिया गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां ट्रक से गिट्टी उतारने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पक्ष के दो-तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के एक को पटक कर पीटने लगे। इससे माहौल गरम हो गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर फोर्स के साथ कोतवाल आशीष सिंह पहुंचे तो मारपीट करने वाले अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगे। पीछा कर पुलिस कर्मियों ने सात को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने पकड़े गए बर्दिया गांव निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र रामविलास, संतोष पुत्र झगड़ू, मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी गोलू पुत्र अनिरुद्ध एवं चंदौली जिला के चकिया थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी दिलीप साहनी पुत्र कांता, परही निवासी सिकरमा पुत्र महेश, विजयमल व बृजेश पुत्रगण सिकरमा का मारपीट के आरोप में चालान कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली मेें लाकर सीज कर दिया है।

तिरपाल बांधने को लेकर ट्रक चालक की पिटाई
डाला। पुलिस चौकी स्थित अल्ट्रा टेक फैक्ट्री के डिस्पैच गेट पर मंगलवार को तिरपाल बांधने को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई। इसमें ट्रक चालक सत्यनारायण घायल हो गया। चालक की तहरीर पर पुलिस ने जय मां गोरजा इंटर प्राइजेज के एक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अल्ट्राटेक डिस्पैच गेट पर ट्रकों को ढकने और हेलमेट जूते के लिए एक जय मां गोरजा इंटर प्राइजेज नामक दुकान संचालित होती है। मंगलवार की रात दस बजे राबर्ट्सगंज के तीन ताली निवासी ट्रक चालक सत्यनारायण (48) ट्रक पर सीमेंट लोड करने आया था। वह तिरपाल बांधने के लिए जय मॉ गोरजा इंटर प्राइजेज पहुंचा। यहां रुपयों को लेकर दुकानदार और चालक में विवाद हो गया। देखते ही दुकानदार और वहां मौजूद अन्य लोग मारपीट करने लगे। कर्मियों ने चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी। ट्रक चालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सत्यनारायण की तहरीर पर जय मॉ गोरजा इंटर प्राइजेज के कर्मी चंचल पाठक (28) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed