फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सौ किसानों में मूंग का बीज नि:शुल्क वितरित

सौ किसानों में मूंग का बीज नि:शुल्क वितरित

Tue, 19 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सौ किसानों में मूंग का बीज नि:शुल्क वितरित
घोरावल। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के नीति आयोग के तहत आकांक्षा जनपद में 25 ग्रामों का अच्छी खेती के लिए चयन किया गया है। इसके तहत मंगलवार को डीएम अमित कुमार सिंह ने सतौहा ग्राम पंचायत के सौ चयनित किसानों को नि:शुल्क बीज वितरित किया। डीएम ने कहा कि चयनित ग्रामों में विशेष गतिविधियों के क्त्रिस्यान्वयन के लिए किसान कल्याण अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। सतौहा के किसानों को दलहनी क्षेत्र में विस्तार के लिए सौ किसानों को चार किग्रा मूंग का बीज बांटा गया। उप निदेशक कृषि डॉ. आरएस यादव ने बताया कि किसान कल्याण अभियान के तहत किसानों को बेहतर खेती करने के लिए विभाग विभिन्न योजनाओं से आच्छांदित कर रहा है। घोरावल क्षेत्र के कोहरथा, तेन्दुहार, शाहगंज, सतौहा, गुरूवल व मुकरसिम ग्रामों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed