{"_id":"5aa2cd2a4f1c1b90778b4947","slug":"31520618794-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ के लिए क्वाडिनेटर और जिला समन्यवक सबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ के लिए क्वाडिनेटर और जिला समन्यवक सबद्ध
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बभनी। बभनी ब्लॉक के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई। इसके निमित्त जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने तीन जिला समन्वयकों एवं बभनी समेत आठ ब्लॉकों के समन्वयकों को ब्लॉक से संबद्ध किया है। जिससे ब्लॉक को ओडीएफ घोषित किया जा सके।
शुक्रवार को बभनी ब्लॉक सभागार में डीपीआरओ ने समस्त जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्वयकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक को ओडीएफ करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिससे हर घरों में शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो सके। ताकि लोग खुले मैदान में शौच न करें। बताया कि इस कार्य के लिए आठ समन्वयक को संबद्ध किए गए हैं। इनके अलावा तीन जिला कार्यक्रम समन्वयक भी लगाए गए हैं। ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में अभी तक 6501 शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। ओडीएफ करने के लिए प्रत्येक गांव में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आठ सुपर नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। डीपीआरओ ने सफाई कर्मियों को गावों में बन रहे शौचालयों के निर्माण की सत्यता का सत्यापन एवं शौचालय के निर्माण की आवश्यकता का आंकलन करने का निर्देश दिया। इनके अलावा संवरा गांव में बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, डीपीसी अनिल केशरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।