{"_id":"59cd3bce4f1c1b70548b4d23","slug":"31506622414-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली से युवक की मौत, महिला समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से युवक की मौत, महिला समेत तीन झुलसे
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (म्योरपुर/महुली/दुद्धी)। म्योरपुर एवं विंढमगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को अचानक गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं महिला समेत तीन लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को दवा-इलाज के लिए दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव में गुरुवार की शाम अचानक बूंदाबादी के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से देवधारी(28) पुत्र मनमोहन की मौत हो गयी। बताया जाता है कि देवधारी खेत मे कार्य कर रहा था तभी अचानक बूंदाबांदी के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची थी। उधर विंढमगंज थाना क्षेत्र के डुमरा में गुरुवार को दोपहर में अचानक गरज-चमक के साथ हुई बारिश में गिरी बिजली के चपेट में आने से महिला समेत तीन झुलस गए। परिजनों के जरिए झुलसे लोगों को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिसमें श्याम नारायण (57), लिलावती देवी(55) एवं रामलखन पनिका (45) शामिल हैं। बताया जाता है कि अपने खेतों में काम कर रहे थे कि अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से झुलस गए।