फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठीचार्ज के विरोध में निकला पैदल मार्च, प्रदर्शन

लाठीचार्ज के विरोध में निकला पैदल मार्च, प्रदर्शन

Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में निकला पैदल मार्च, प्रदर्शन
सोनभद्र। मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में हुए लाठीचार्ज से क्षुुब्ध ग्राम रोजगार सेवकों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया और सभा कर लाठीचार्ज की निंदा की। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। भारी संख्या में रोजगार सेवक गुरुवार की दोपहर कलेक्ट्रेट मोड़ पर इकट्ठा हुए और यहां से लाठीचार्ज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां भी जमकर नारेबाजी की और फिर धरना सभा शुरू किया। जिलाध्यक्ष प्रभात सिंह चंदेल और विनय पांडेय ने कहा कि प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवक पिछले दिनों लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। जब सेवक विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किये तो पुलिस ने बर्बर लाठी चार्ज किया। लाठी के बल पर धरना समाप्त करा दिया और 91 ग्राम रोजगार सेवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जो लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि संगठन की मांग है कि लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्घ अपराधिक मुकदमा दर्ज करके दंडित किया जाए, रोजगार सेवकों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए और घटना की न्यायिक जांच कराई जाए। कहा कि 12 अक्टूबर को फिर विधानभवन का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदीप सिंह राणा, वेद प्रकाश, मेराज अहमद, संतोष यादव, हृदयनारायण, सुरेश कुमार, अशोक निषाद, गिरीश चंद्र, दिवाकर चौबे, अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed